Post Views: 0
दिल्ली।लक्ष्मीबाई कॉलेज,दिल्ली विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार मिश्र का चयन इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ बिज़नेस (USA के प्रतिष्ठित “IAB विजिटिंग फेलो 2026–27” के रूप में किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप विश्वभर के चयनित विद्वानों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान और अनुसंधान क्षमता के आधार पर प्रदान की जाती है।
अमेरिका स्थित IAB का मुख्यालय Washington D.C.में है। IAB द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार यह फेलोशिप डॉ. मिश्र के शैक्षणिक शोध, गंभीर अकादमिक प्रतिबद्धता तथा वैश्विक ज्ञान-परंपराओं को समझने में संभावित योगदान के लिए प्रदान की गई है। इस फेलोशिप के अंतर्गत “ट्रांसनेशनल एल्डर केयर” विषय पर शोध कार्य करेंगे। उनके शोध का शीर्षक है “ट्रांसनेशनल एल्डर केयर: वाशिंगटन, डी.सी., यूएसए में अपने वयस्क बच्चों द्वारा दिल्ली में बुजुर्ग माता-पिता के लिए भावनात्मक, वित्तीय और तार्किक समर्थन की जांच।”
यह अध्ययन वैश्वीकरण के दौर में उन वृद्ध माता-पिता की समस्याओं पर केंद्रित होगा, जिनके बच्चे विदेश में रहते हैं। इस शोध के माध्यम से आपसी भावनात्मक संबंध, आर्थिक सहयोग, देखभाल की व्यवस्थाएँ तथा प्रवासन और परिवार संरचना के बदलते स्वरूप का विश्लेषण किया जाएगा। यह शोध वृद्धावस्था अध्ययन, प्रवासन और सामाजिक सहयोग प्रणाली के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा।यह अन्तर्राष्ट्रीय संगठन अंतरराष्ट्रीय अकादमिक पहचान और शोध सहयोग के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
डॉ. मिश्र इस समय कई अन्य संस्थाओं से भी संबद्ध हैं।जिनमें कंचनजंगा राज्य विश्वविद्यालय सिक्किम में कार्य परिषद सदस्य,श्री काशी विद्वत परिषद, दिल्ली प्रांत के महामंत्री व पूर्वांचल समाज शास्त्रीय परिषद के संस्थापक की महती भूमिका निभा रहे हैं।
डॉ. मिश्र की इस उपलब्धि से समूचे लक्ष्मीबाई कॉलेज परिवार के साथ उनके गृह जनपद में भी खुशी की लहर है।सभी इस खबर से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
Like this:
Like Loading...
Related