Post Views: 0
अमर संदेश, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में आयोजित भारत विद्युत शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान NHPC पवेलियन पर उस समय खास हलचल देखने को मिली, जब अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री चोउना मीन ने 20 मार्च 2026 को यहां पहुंचकर पवेलियन का अवलोकन किया।
अमर संदेश की टीम भी मौके पर मौजूद रही और पूरे दौरे का जायजा लिया। इस दौरान NHPC के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) श्री भूपेंद्र गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें देश में हाइड्रोपावर उत्पादन के क्षेत्र में NHPC की प्रमुख पहलों की विस्तृत जानकारी दी।
पवेलियन में प्रदर्शित मॉडल्स, तकनीकी प्रस्तुतियों और परियोजनाओं को लेकर उपमुख्यमंत्री ने विशेष रुचि दिखाई। NHPC अधिकारियों ने उन्हें यहां प्रदर्शित प्रमुख आकर्षणों और विभिन्न परियोजनाओं की विशेषताओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
इस दौरान यह भी देखने को मिला कि NHPC का पवेलियन ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहा है, जिससे आगंतुकों में खासा उत्साह नजर आया।
अमर संदेश से बातचीत के दौरान NHPC के सीसी विभाग के हेड अभय कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी देश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है और हाइड्रोपावर के क्षेत्र में कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में भागीदारी से न केवल तकनीकी जानकारी का आदान-प्रदान होता है, बल्कि राज्यों के बीच सहयोग भी मजबूत होता है।
पवेलियन पर उपमुख्यमंत्री का यह दौरा NHPC की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को एक नई पहचान देने वाला साबित हुआ।
Like this:
Like Loading...
Related