कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई जसवीर राणा की
कोटद्धार।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरीश रावत जब पिछले दिनों कोटद्वार दौरे पर गए थे तो उसके अगले दिन श्री रावत अपना कोरोना टेस्ट कराया जिसमें पॉजिटिव पाए गए ज्ञात हो कि रावत के साथ उनके परिवार के 3 सदस्य और भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे । हरीश रावत जैसे ही पोजटिव हुये, उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपील की, थी अपना ख्याल रखें और कुछ दिक्कत लगे तो अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराये, उसी दौरान उनके संपर्क में आए पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा व राकेश शर्मा काग्रेस सेवादल महानगर अध्यक्ष, महामंत्री अतुल नेगी ने अपना कोरोना टेस्ट कराया जिसमें पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा व राकेश शर्मा,अतुल नेगी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई जिससे कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई,जसवीर राणा ने इस मौके पर ईश्वर से कामना की, पूर्व मुख्यमंत्री और जनप्रिय नेता जननायक हरीश रावत को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे जिससे श्री रावत जी प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए आमजन की सेवा में दोबारा से उसी तरह कार्य करते रहें।

