दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस का आउटरीच जनसंपर्क अभियान पर बैठक सम्पन्न

‘प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने बैठक में पर्यवेक्षकों को महान विभूतियों की पुस्तकें भेंट की’

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कर्मठ व जुझारू अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने दिल्ली के ब्लॉक पर्यवेक्षकों की विशेष बैठक का आयोजन प्रदेश कार्यालय में किया।जानकारी दी गई कि प्रदेश स्तर पर प्रत्येक इलाकों में प्रत्येक बूथ स्तर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोरोना महामारी से प्रभावित हुए लोगों की वास्तविक संख्या एवं कोरोना से मृत्यु हुए व मृत्यु के कारणों की जानकारी एकत्रित करी जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक घर पर जाकर कांग्रेस के फीडबैक फॉर्म पर नागरिकों का डाटा विवरण एकत्रित करने की लिए पर्यवेक्षकों की विशेष प्रशिक्षण बैठक का आज आयोजन किया गया था। लॉकडाउन के दौरान कितने लोग बेरोजगार हुए या कितने लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा इसकी भी जानकारी इसी अभियान के माध्यम से इकट्ठे करी जाएगी। कांग्रेस के कोविड-19 के दौरान चलाए गए घर-घर कांग्रेस अभियान का यह हिस्सा है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने इस मौके पर उपस्थित पर्यवेक्षकों से अपील करी कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित क्षेत्र के सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल विधिक में मानवाधिकार विभाग व्यापार प्रकोष्ठ इत्यादि सभी का सामंजस्य स्थापित कर यह कार्य प्रत्येक बूथ स्तर पर किया जाए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्रीमती सोनिया गांधी जी के एवं पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के आह्वान पर यह कांग्रेस का आउटरीच जनसंपर्क अभियान किया जा रहा है, जिससे जनता के सामने वास्तविकता लाई जाएगी और सरकारों से प्रभावित पीड़ितों को उचित मदद सहायता दिलाई जाएगी। इससे सरकारों की दावे की भी जांच हो जाएगी कोरोना महामारी में उन्होंने किस-किस को सहायता पहुंचाई है और कितने शेष हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार जी ने प्रत्येक बैठक में आए पर्यवेक्षक को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु जी,श्रीमती इंदिरा गांधी जी, श्री राजीव गांधी जी, कांग्रेस की विचारधारा इत्यादि से संबंधित पुस्तकों का भेंट स्वरूप वितरण किया गया। इस पुस्तक को प्राप्त करने वालों में बुराड़ी वार्ड से प्रदेश पर्यवेक्षक एडवोकेट हरीश गोला, शकरपुर वार्ड से प्रदेश पर्यवेक्षक मनोज गुप्ता, किशन कुँज वार्ड से प्रदेश पर्यवेक्षक श्रीमती राजबाला डबास, लक्ष्मी नगर वार्ड से प्रदेश पर्यवेक्षक योगेश जैन, कमालपुर वार्ड से प्रदेश पर्यवेक्षक डॉ हरिदत्त शर्मा, झरोदा वार्ड से प्रदेश पर्यवेक्षक अशोक शर्मा, कादीपुर वार्ड से प्रदेश पर्यवेक्षक अविनाश गौतम, सुभाष मोहल्ला वार्ड से प्रदेश पर्यवेक्षक श्रीमती नबीला अहमद, शालीमार बाग वार्ड से प्रदेश पर्यवेक्षक त्रिलोक सिंह सहित सैकड़ों को वितरित करी गई महान विभूतियों की पुस्तकें। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य वरिष्ठ नेता अनिल भारद्वाज, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दोनो उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त, अली मेहंदी, प्रदेश विधिक व मानव अधिकार विभाग के चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार, प्रदेश सोशल मीडिया चेयरमैन राहुल शर्मा, प्रदेश प्रोग्राम संचालक अरुण गर्ग, कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरुचरण सिंह राजू , कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कोविड सेवक इंचार्ज पुलकित चतुर्वेदी सहित अन्य भी उपस्थित थे।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *