दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दी जे.पी. नड्डा को बधाई

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने  नई दिल्ली में जे.पी. नड्डा से भेंट की तथा भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लिए यह गौरव का विषय है कि प्रदेश के नेता को पार्टी के शीर्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि जे.पी. नड्डा का गतिशील नेतृत्व न केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करेगा अपितु पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर भी सुदृढ़ करेगा।
श्री नड्डा ने शुभकामनाएं देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सांसद राम स्वरूप शर्मा, किशन कपूर, सुरेश कश्यप, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और महासचिव (संगठन) पवन राणा भी इस अवसर उपस्थित थे।

 

Share This Post:-
Post Views: 18 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *