संजीव नंदन सहाय ने आज विद्युत मंत्रालय के सचिव के रूप में पदभार संभाला। इससे पूर्व वे विद्युत मंत्रालय में
Read Moreकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहाँ जयसिंह रोड पर दिल्ली पुलिस के मुख्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि भवन के निर्माण से लक्ष्यों की सिद्धि नहीं होती बल्कि भवन के अंदर भावनाओं का निरूपण जरूरी है। दिन रात ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है, साथ ही पुलिस को भी जनता की संवेदनाओं को समझकर कार्य करने की आवश्यकता है तभी सकारात्मक छवि निर्माण हो सकेगा| केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस की छवि बदलने के लिए सरकार के द्वारा कई कार्य किए जा रहे हैं हाल ही में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुलिस स्मारक का निर्माण किया गया जिसके माध्यम से पुलिस द्वारा किए गए चुनौती पूर्ण कार्यों तथा कई प्रेरणादायक घटनाओं को जनता के सामने रखा जा सकेगाश्री शाह ने दिल्ली आने वाले पर्यटकों से पुलिस स्मारक अवश्य जाने को कहाश्री शाह का कहना था कि आंतरिक सुरक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्राथमिकता है जिसे मजबूत करने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। अमित शाह ने कहा कि पुलिस का इतिहास अत्यंत समृद्ध है। अपने बलिदानों और कर्तव्यों से कई बार पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हैं l उनका कहना था कि आज 70 साल बाद दिल्ली पुलिस खुद के घर में पहुंची है। अमित शाह ने कहा कि पुलिस हेडक्वार्टर के उद्घाटन के लिए सरदार पटेल की जयंती से उपयुक्त दूसरा दिन नहीं हो सकता। उनका कहना था कि सरदार पटेल एक ऐसे व्यक्तित्व थे जो अपने भाषणों से नहीं बल्कि अपने कार्यों से जाने गए। आजादी के आंदोलन के प्रमुख नेता, किसानों के हितैषी के रूप में सरदार पटेल की एक छवि सामने थी किंतु देश के गृह मंत्री बनने के बाद उनका नया रूप देखने को मिला। जब देश आजाद हुआ तो विभाजन से आहत था और रियासतों का मंत्रालय सरदार पटेल को दिया गया |श्री शाह ने कहा कि अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों के कारण रियासतों को एक करने का कार्य अत्यंत दुर्लभ किंतु महत्वपूर्ण था। परंतु सरदार पटेल ने 550 से ज्यादा रियासतों को एक सूत्र में पिरो कर अखंड भारत का स्वरूप तय किया। इस दौरान कई प्रशासनिक चुनौतियों को भी ढृढ़ता के साथ हल किया। श्री शाह ने कहा कि सरदार पटेल ने आजाद भारत की प्रशासनिक नीवं रखने का काम भी किया। आजादी के पूर्व प्रशासन द्वारा गुलाम प्रजा से लगान वसूलने का काम किया जाता था किंतु आजादी के बाद प्रशासन द्वारा जन-सुधार के कार्य किए जाने लगे। अमित शाह ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी सरदार पटेल को जितना जानेगी उतना देश को जानेगी और जितना उनको अपने जीवन में उतारेगी उतना देश को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल भारतीयता के प्रतीक थे तथा उन्होंने सरलता और सादगी के साथ जन-प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया। श्री शाह ने कहा कि जब राज्य की संरचना हुई थी तो कानून व्यवस्था पहली आवश्यकता बनी। राज्य के विकास में कानून व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्थान है, पुलिस के द्वारा आंतरिक सुरक्षा को मजबूती मिलती है। उनका कहना था कि पुलिस की नाकामियों को देखना आसान होता है किंतु देश के अंदर तमाम गलत गतिविधियों को जान की बाजी लगाकर रोकने का कार्य देखना चाहिये और आम-जन के द्वारा पुलिस को देखने का नजरिया बदलने की आवश्यकता है। देश के अंदर जाली नोट, आतंकवाद सहित कई समाज-विरोधी गतिविधियों को रोकने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। अमित शाह ने यह भी कहा कि सभी सरकारी विभागों में पुलिस विभाग ऐसा है जो बिना घड़ी देखे काम करता है|
Read Moreसी एम पपनैं नई दिल्ली। देश के स्वाधीनता आंदोलन की लड़ाई मे उत्तराखंड जौनसार बाबर के वीर सपूत केशरी चंद
Read Moreकेंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री संजय धोत्रे की उपस्थिति में नई
Read Moreपंजाब नैशनल बैंक द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के स्मरणोत्सवके उपलक्ष्य में “राष्ट्रिय एकता दिवस” बड़ें हर्षोल्लास के
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केवड़िया स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के परिसर में सिविल सेवा के 430
Read Moreभारतीय स्टेट बैंक, दिल्ली मण्डल में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें
Read Moreआईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने पिछले काफी दिनों से सड़क पर नीचे से पानी निकलने के कारण बहुत
Read Moreकेंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई कि ‘मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश दिलाने का भी भरसक प्रयास करूंगा। यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश के आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं ।’अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल के कारण अखंड भारत का अस्तित्व सामने आया, उन्होंने भारत को एक करने का काम किया इसलिये आज एकता दिवस पर हम सरदार पटेल को याद कर देश को अखंडित रखने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने लौह पुरुष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज हमारे सामने जो एक भारत का मानचित्र दिखाई दे रहा है वह सरदार पटेल के कारण ही दिखाई दे रहा है। देश को आजाद करते समय अंग्रेजों ने देश को रियासतों में बांटने का काम किया था, उनका मानना था कि भारत को आजादी तो मिले थे किंतु कई टुकड़ों में । श्री शाह ने कहा कि उस समस्या जब यह समस्या उठाई गई कि 550 टुकड़ों में एक देश कैसे पनप सकता है, कैसे विकसित हो सकता है और महात्मा गांधी ने निर्णय किया कि देश की सभी रियासतों को एक संघ राज्य भारत बनाने का काम देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल के द्वारा किया जाएगा। उसी दिन से सरदार पटेल ने दृढ़ता के साथ जब तक पूरा देश एक नहीं हुआ तब तक सभी रियासतों को जोड़ने का काम किया। तत्कालीन समय में कई प्रकार की दिक्कतें भी आईं किंतु सरदार पटेल ने एक भारत बनाने का काम किया और भारत को वर्तमान स्वरूप दिया। महात्मा गांधी ने सरदार पटेल को पत्र लिखा कि रियासतों की समस्या इतनी जटिल थी कि आपके अलावा और कोई इस कार्य कों नहीं कर सकता था तथा आपने देश को एक कर भारत की सबसे बड़ी सेवा करने का काम किया है।श्री शाह का कहना था कि आज की एकता दौड़, देशवासियों की एकता के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाती है और देशभर में इसी समय हर नगर में, हर शहर में एकता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है जो सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है। उनका कहना था कि एकता दौड़ की शुरुआत उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री और वर्तमान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। उन्होंने यह भी कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश को एक करने का काम किया किंतु एक कसक छूट गई थी जो जम्मू कश्मीर के रूप में थी। जम्मू कश्मीर का विलय तो भारत में हुआ किंतु धारा 370 और 35 ए के कारण यह समस्या बन गई थी। 70 साल तक किसी ने भी धारा 370 को छूना भी मुनासिब नहीं समझा लेकिन जब देश की जनता ने 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा सत्ता सौंपी तब धारा 370 और 35 ए को हटाने का साहसिक कदम लिया गया और सरदार का अधूरा स्वप्न पूरा किया गया। नरेंद्र मोदी ने धारा 370 व 35ए को निकालकर कश्मीर को भारत के साथ हमेशा के लिए जोड़ने का काम किया है| श्री शाह का कहना था कि धारा 370 एवं 35 ए आतंकवाद का गेटवे बनी हुई थी जिसे रोकने का काम नरेंद्र मोदी ने किया।अमित शाह ने कहा कि देश की आजादी के कई सालों बाद भी सरदार पटेल को उचित सम्मान नहीं दिया गया और सरदार पटेल को भुलाने के प्रयास किए गए किंतु देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में देश के करोड़ों किसानों से अपने खेत में उपयोग किया जा चुका लोहा मांगने का काम किया और देश भर के करोड़ों किसानों के पास से लोहा, गांव से मिट्टी तथा नदियों का जल मंगा कर गुजरात में एक अद्भुत स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाया जो दुनिया में सबसे ऊंची मूर्ति है। नरेन्द्र मोदी ने 182 मीटर ऊंचे इस स्टेचू को बनाकर सरदार साहब को उचित सम्मान देकर विश्व के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया में सबसे तेज अर्थव्यवस्था बनने के बाद 2024 तक 5 ट्रिलियन इकोनामी बनकर दुनिया के सबसे बड़े अर्थतंत्र की सूची में शामिल हो जाएगा।
Read More