उत्तराखंड समाज की सेवा में समर्पित भाजपा नेता अर्जुन सिंह राणा का संगठन और समाज में उल्लेखनीय योगदान
Amar sandesh नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य और पर्वतीय (उत्तराखण्ड) समाज के सम्मानित चेहरे अर्जुन सिंह राणा को सामाजिक सेवा और संगठनात्मक कार्यों में उनके निरंतर योगदान के लिए की सामाजिक संगठनों द्वारा समय समय पर सम्मानित किया गया है।
पूर्व में दिल्ली प्रदेश भाजपा पर्वतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे श्री राणा ने उत्तराखंड मूल के लोगों के अधिकारों, कल्याण और सामाजिक एकजुटता के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। वे वर्षों से समाजसेवा, संगठन निर्माण और जनता के मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
भाजपा संगठन में उन्होंने अनेक जिम्मेदारियां निभाईं, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठित करना, प्रवासी उत्तराखंडियों की समस्याओं को राजनीतिक मंच पर उठाना और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाना शामिल है। वे दिल्ली में उत्तराखंड समाज के लिए एक मजबूत स्तंभ के रूप में जाने जाते हैं।
श्री अर्जुन सिंह राणा का व्यक्तित्व सरल, समर्पित और जनसेवा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। वे 24 घंटे जनता और संगठन के कार्यों में लगे रहते हैं। उनका मानना है कि राजनीति सेवा का माध्यम है, न कि सत्ता का।
दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं और उत्तराखंड समाज के बीच उनकी गहरी पकड़, संघर्षशील नेतृत्व और सामाजिक प्रतिबद्धता ने उन्हें जनप्रिय नेता के रूप में स्थापित किया है। अमर संदेश को अर्जुन सिंह राणा ने बताया कि उनके जीवन का मकसद है कि उत्तराखंड समाज के साथ-साथ अनेक समाज की आवाज को बुलंद कर समाज के लोगों के लिए समर्पित होकर कार्य करना उनके जीवन का मकसद है। उन्होंने कहा पार्टी तो मेरी जीवन की धड़कन है और प्रधानमंत्री मोदी जी व दिल्ली प्रदेश के नेतृत्व में दिल्ली ओर देश आज हमारा प्रगति की ओर बढ़ रहा है।
—