Uncategorizedदिल्लीराष्ट्रीय

बिरसा मुंडा का त्याग भारत की आत्मा में जीवित–अश्विनी वैष्णव ब 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की

Amar sandesh नई दिल्ली।केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली स्थित रेल भवन में भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया।

देशभर में 1 से 15 नवंबर 2025 तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भारत के जनजातीय नायकों की वीरता, दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सम्मान देना है। यह पखवाड़ा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्षभर मनाए जा रहे जनजातीय गौरव वर्ष का हिस्सा है।

भगवान बिरसा मुंडा भारत के सबसे सम्मानित जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उन्होंने औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध संघर्ष का नेतृत्व किया और आदिवासी समुदायों में स्वाभिमान एवं स्वतंत्रता की भावना जगाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने आदिवासी समुदायों के बलिदान, संस्कृति और गौरवपूर्ण विरासत को राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा बनाने हेतु जनजातीय गौरव वर्ष की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी मार्गदर्शन में प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाया जाता है, जिससे भगवान बिरसा मुंडा एवं अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की प्रेरक विरासत भावी पीढ़ियों तक पहुंचे।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *