Post Views: 0
Amar sandesh दिल्ली/बिहार।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के शुरूआती रुझानों ने राज्य की राजनीतिक दिशा स्पष्ट कर दी है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) से मिले प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 243 में से 199 सीटों पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन (MGB) 38 सीटों पर आगे चल रहा है। इन रुझानों ने संकेत दे दिया है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार 10वीं बार बनने की ओर अग्रसर है।
एनडीए में उत्साह, महागठबंधन में सन्नाटा
एनडीए में शामिल JDU, BJP, LJP और HAM के प्रत्याशी बड़ी संख्या में बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरी ओर महागठबंधन के घटक दल RJD, कांग्रेस, VIP, वाम दल और IIP सीमित सीटों पर ही आगे दिखाई दे रहे हैं।
दोनों चरणों के मतदान के बाद जारी ज्यादातर एग्जिट पोल ने एनडीए की स्पष्ट बढ़त और सरकार की वापसी की भविष्यवाणी की थी। सीमांचल क्षेत्र में जन सुराज पार्टी और AIMIM का प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहने का संकेत एग्जिट पोल पहले ही दे चुके थे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने जानकारी दी कि दूसरे चरण में 68.79%, जबकि पहले चरण में 65.08% मतदान दर्ज किया गया। दोनों चरणों को मिलाकर कुल 66.90% मतदान हुआ, जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 9.6% अधिक है। यह बढ़ा हुआ मतदान राज्य की लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता और स्थिर शासन के प्रति जनता की आशा को दर्शाता है।
हालांकि, मतगणना जारी है और अंतिम परिणाम निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित किए जाएंगे, परंतु प्रारंभिक रुझानों और एग्जिट पोल की दिशा स्पष्ट संकेत दे रही है कि बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए और नीतीश नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
Like this:
Like Loading...
Related