दिल्लीराष्ट्रीय

स्वामी चेतान्यानंद मामले में बड़ा खुलासा

स्वामी चेतान्यानंद दुबई के शेखों को सप्लाई करता था लड़कियां

Amar sandesh नई दिल्ली। दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में 17 छात्राओं के यौन शोषण मामले में गिरफ्तार स्वयंभू स्वामी चेतान्यानंद उर्फ पार्थ सारथी के बारे में पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने पीड़ित छात्राओं से दुबई के एक शेख के लिए लड़कियां उपलब्ध कराने की बात की थी। आरोपी ने कुछ छात्राओं से उनकी जूनियर या सहेलियों के बारे में जानकारी देने को कहा था।

पुलिस को आरोपी के मोबाइल से बड़ी संख्या में चैट मिली हैं जिनमें अश्लील बातचीत दर्ज है। इन चैट्स से स्पष्ट होता है कि आरोपी न केवल खुद छात्राओं का शोषण करता था बल्कि विदेशी शेखों तक लड़कियां सप्लाई करने का प्रयास भी करता था।एक चैट में जब आरोपी ने छात्रा से दुबई के शेख के लिए लड़की का इंतजाम करने की बात कही तो छात्रा ने स्पष्ट रूप से इंकार कर दिया।

सूत्रोंस मिली जानकारी  के अनुसार पुलिस का कहना है कि आरोपी के विदेशी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। इस संबंध में जांच जारी है और मोबाइल डेटा तथा चैट रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है।

Share This Post:-
Post Views: 13 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *