दिल्लीराज्यराष्ट्रीयहमारी संस्कृति

श्री राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर भंडारे का आयोजन

नई दिल्ली।पांच अगस्त को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के भूमि पूजन के मौके पर लक्ष्मी नगर विधानसभा के प्रमुख समाजसेवियों ने बुधवार सुबह से ही डब्ल्यूए ब्लाक, शकरपुर के युवा समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने भंडारे का आयोजन किया। भण्डारे का आयोजन डब्ल्यूए मुख्य समाजसेवियो द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजसेवियो ने भारतीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या में श्रीराम जी के भव्य मंदिर के निर्माण के आदेश देने के निर्णय पर आभार जताते हुए धन्यवाद दिया सभी ने मिलकर श्रीराम चंद्र भगवान् के जयकारे लगाए।

भण्डारे में अशोक शर्मा, देवेंद्र सिंह नेगी, अमित गुप्ता, परवीन गुप्ता, मोहित सिंह नेगी, सौरव सिंह, विनोद कुमार मीणा, अजय कुमार तथा मधुसूदन शर्मा आदि ने भाग लिया।

Share This Post:-
Post Views: 12 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *