कारोबारदिल्लीमहाराष्ट्रराष्ट्रीय

प्रभावी शिकायत निवारण के लिए वर्ष 2025 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार,न्यू इंडिया एश्योरेंस की चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर गिरिजा सुब्रमणियन सम्मानित

Amar sandesh नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस की चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर गिरिजा सुब्रमणियन को “पब्लिक सेक्टर इंश्योरेंस कंपनियों में प्रभावी शिकायत निवारण हेतु वर्ष 2025 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें अमिताभ कांत, पूर्व निदेशक, नीति आयोग, तथा एम. नागराजू, सचिव, वित्तीय सेवा विभाग, के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों में प्रभावी, पारदर्शी एवं त्वरित शिकायत निवारण प्रणाली स्थापित करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देता है। श्रीमती सुब्रमणियन के नेतृत्व में कंपनी ने ग्राहक-केन्द्रित सेवाओं, डिजिटल शिकायत समाधान तंत्र तथा समयबद्ध निपटान प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करते हुए उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।

इस अवसर पर सीएमडी इंडिया एश्योरेंस गिरिजा सुब्रमणियन कि यह सम्मान पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और कंपनी भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर, पारदर्शी तथा विश्वसनीय सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *