हिमाचल भवन में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन
दिल्ली।हिमाचल भवन नयी दिल्ली में आज 75 वे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बड़े धूम धाम से किया गया। इस अवसर पर प्रधान आवासीय आयुक्त श्री सुशील कुमार सिंगला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में उप आवासीय आयुक्त श्री पंकज शर्मा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। समारोह में हिमाचल भवन के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे
Read More