Uncategorizedउत्तराखण्डदिल्लीराष्ट्रीय

भाजपा केंद्रीय कार्यालय में अजय टम्टा का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसेवा को सशक्त करने का संकल्प: अजय टम्टा

 

अमर चंद्र

दिल्ली।उत्तराखंड के अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा अपने सरल, सहज और मृदुभाषी स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वे समय-समय पर अपने क्षेत्र की जनता, प्रदेशवासियों और देश के नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करते रहते हैं। चाहे उनका निजी निवास हो या मंत्रालय, आमजन के लिए उनके द्वार सदैव खुले रहते हैं।

इसी क्रम में आज अजय टम्टा ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आम जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना, कार्यकर्ताओं के अनुभवों को जाना और उनके सुझावों पर विस्तार से चर्चा की। संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर की समस्याओं और कार्यकर्ताओं के अनुभवों से न केवल नई ऊर्जा मिलती है, बल्कि जनसेवा के कार्यों को सही दिशा भी प्राप्त होती है।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनसेवा और संगठन को सशक्त करने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान हो।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह जनसंवाद कार्यक्रम संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनसेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *