Thursday, November 26, 2026
Latest:
गोवादिल्लीराष्ट्रीय

57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI-2026) में सिनेमा के साथ भारतीय कला, संस्कृति और डिजिटल मनोरंजन का अनूठा संगम

गोवा में सजे विभिन्न स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र, एफटीआईआई, ईएसजी, प्राइम वीडियो और बिग एफएम की भागीदारी से महोत्सव को मिला नया आयाम

 

अमर संदेश की विशेष रिपोर्ट !

दिल्ली/गोवा। 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI-2026) में इस बार सिनेमा की दुनिया के साथ भारतीय कला, संस्कृति, रचनात्मकता और आधुनिक मनोरंजन के विविध स्वरूप भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 20 से 28 नवंबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के परिसर में विभिन्न संस्थानों, मनोरंजन कंपनियों और रचनात्मक संगठनों की ओर से लगाए गए स्टॉल दर्शकों और आगंतुकों को एक अलग अनुभव प्रदान कर रहे हैं।

महोत्सव परिसर में स्मृति-चिह्नों और रचनात्मक उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। पुणे स्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) अपने परिधानों और सहायक वस्तुओं के माध्यम से अपनी रचनात्मक पहचान प्रस्तुत कर रहा है। वहीं, एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (ईएसजी) भी अपने विशेष उत्पादों का संग्रह लेकर पहुंची है।

बड़े पर्दे से आगे डिजिटल मनोरंजन की दुनिया

इस बार महोत्सव में मनोरंजन के पारंपरिक स्वरूप के साथ डिजिटल और प्रसारण माध्यमों को भी विशेष स्थान दिया गया है। प्राइम वीडियो, स्टोरी टीवी ऐप और बिग एफएम ने अपने-अपने स्टॉल के माध्यम से सहभागिता की है। इनके माध्यम से आगंतुकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म, डिजिटल कंटेंट और रेडियो प्रसारण की बदलती दुनिया को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है।

स्टॉल संचालकों ने अपनी भागीदारी को सुगम बनाने में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा तथा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) की ओर से मिले सहयोग की सराहना की।

रचनात्मक संस्थानों, क्षेत्रीय व्यंजनों, स्थानीय उत्पादों, मनोरंजन मंचों और सुगम्यता संबंधी पहलों का समन्वय इस महोत्सव को एक व्यापक सांस्कृतिक मंच का स्वरूप प्रदान कर रहा है। यहां आने वाले देश-विदेश के प्रतिनिधियों और सिनेमा प्रेमियों को भारतीय संस्कृति, स्थानीय प्रतिभाओं और आधुनिक मीडिया जगत के विभिन्न पहलुओं से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है।

57वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव इस तरह भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक और रचनात्मक विविधता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − five =