देवभूमि संस्कृति धार्मिक समिति (पंजीकृत) के तत्वावधान में 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली इस रामलीला के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक वातावरण, भक्ति भाव और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित कार्यक्रम ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत तथा भारतीय धार्मिक परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत की।