ग्लोबल हैप्पीनेस फोरम एवं फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, जयपुर से गूंजा खुशहाली और मानवता का संदेश
डॉ. आदित्य नाग ने धन्यवाद ज्ञापन में कहा संवेदनाओं, सद्भाव और परोपकार से सार्थक होती हैं जीवन की खुशियां
महापौर सुनील कोठारी के मुख्य आतिथ्य में विशिष्ट विभूतियों का सम्मान, मेजर जनरल अनुज माथुर ने अनुशासन और राष्ट्रसेवा को बताया आनंदमय जीवन का आधार
Amar Sandes दिल्ली /जयपुर 2026।गुलाबी नगरी जयपुर के बिरला सभागार में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल हैप्पीनेस फोरम एवं फेस्टिवल 2026 का रविवार को गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। खुशहाली, सकारात्मक जीवनदृष्टि, सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं को समर्पित इस आयोजन में वक्ताओं ने प्रसन्नता को केवल व्यक्तिगत अनुभूति तक सीमित न रखते हुए इसे समाज और मानवता से जोड़ने पर बल दिया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया तथा बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को भी प्रोत्साहित किया गया।




