Post Views: 0
Amar sandesh दिल्ली। श्री मुस्याखांद ग्वेल भैरव मंदिर में आगामी 13 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 10 बजे भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। मंदिर समिति की ओर से आयोजित समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षाविदों को सम्मानित किया जाएगा।
मंदिर समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी सोहन बिशन सिंह ने अमर संदेश को दी जानकारी में बताया कि समारोह में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखांद के शिक्षक श्री गबर सिंह बिष्ट (मैरा) को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2026 में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त होने पर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समारोह में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. श्री महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट को भी सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए मंदिर समिति एवं क्षेत्रवासियों की ओर से उन्हें सम्मान प्रदान किया जाएगा।
समिति पदाधिकारी सोहन बिशन सिंह ने बताया कि सम्मान समारोह का उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाना और युवा पीढ़ी को प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाने के साथ विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
समारोह में समस्त ग्रामवासियों से गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की गई है। आयोजकों ने कहा कि यह सम्मान समारोह क्षेत्र के लिए गौरव का अवसर है और इसमें सभी लोगों की सहभागिता कार्यक्रम को और भव्य बनाएगी।
स्थान : श्री मुस्याखांद ग्वेल भैरव मंदिर
दिनांक : 13 सितंबर 2026, रविवार
श्री मुस्याखांद ग्वेल भैरव मंदिर में 13 सितंबर को होगा भव्य सम्मान समारोहसमय : सुबह 10 बजे
Related