दिल्लीराष्ट्रीय

दिल्ली पहुंचने पर राज्यपाल शिव प्रताप का भव्य स्वागत 

दिल्ली।हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुल्क अपने तीन दिवसीय प्रवास पर नई दिल्ली पहुंचे जहां हिमाचल सदन में पूर्वांचल मोर्चा के दिल्ली केंद्र के पदाधिकारियों तथा अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बनने के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है।

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि और वीरभूमि है। यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें हिमाचल के सर्वोच्च संवैधानिक पद की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की दृष्टि से हिमाचल एक खूबसूरत राज्य है और यहां की समृद्ध संस्कृति, उच्च परम्पराएं विशेष हैं। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयास रहेगा कि इस समृद्ध संस्कृति और यहां के हरित आवरण के संरक्षण की दिशा में वह कार्य करेंगे।

Share This Post:-
Post Views: 31 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *