दिल्लीराष्ट्रीय

स्वच्छता एवं जल संरक्षण पर केंद्रित ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल द्वारका वार्षिकोत्सव संपन्न 

 

दिल्ली।स्वच्छता एवं जल संरक्षण पर केंद्रित ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल सेक्टर-5 द्वारका एवं संजय एंकलेव का संयुक्त वार्षिकोत्सव आज दिल्ली कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय नं. 2 के डॉ. एस

राधाकृष्णन ऑडिटोरियम में धूमधाम से संपन्न हुआ। जीसस एंड मेरी कॉलेज की स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन डायरेक्टर प्रो. (डॉ) अंजु लूथरा समारोह में मुख्य अतिथि थी। पूर्व उप शिक्षा निदेशक , एनसीटीई के पूर्व रीजनल डायरेक्टर डॉ. के.एस यादव एवं शिक्षाविद् दयानंद वत्स विशिष्ट अतिथि के रुप मे समारोह में उपस्थित थे। स्कूल के चेयरमेन डॉ. संजीव कुमार और प्रबंधक श्रीमती राधा घई के अनुसार वार्षिकोत्सव का थीम स्वच्छता एवं जल संरक्षण था। विद्यार्थियों ने स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों से सबको प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि प्रो. अजु लूथरा ने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों को उनकी रुचिनुसार किसी ना किसी खेल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

शिक्षाविद् दयानंद वत्स ने समारोह में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ स्वच्छता और जल संरक्षण का संकल्प लिया। वत्स ने कहा कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना और जल संरक्षण करना हम सबका सामूहिक दायित्व है।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों ने खेलकूद और अनुशासन के लिए छात्र-छात्राओं को मैडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर अलंकृत किया। समारोह में विद्यार्थियों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का दिल जीत लिया।

Share This Post:-
Post Views: 69 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *