दिल्लीराष्ट्रीय

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने की कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को भारी मतों से जिताने की अपील     

राजेन्द्र शिवाली कोटद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल की अध्यक्षता में आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के संदर्भ में और गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के आगामी 5 व 6 अप्रैल को कोटद्वार में भ्रमण और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक गुरु नानक वेडिंग में सम्पन्न हुई। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी व पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने चुनावी रणनीति के बारे में अपने विचार रखते हुए दिशा निर्देशित किया। उन्होंने वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का एक सुर में संदेश दिया। वक्ताओं ने भाजपा सरकार की कुरीतियों से परेशान जनता तक कांग्रेस पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आश्वासन दिया और पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी गणेश गोदियाल की जीत सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया। श्री नेगी जी ने कहा कि आज युवा अग्निवीर योजना से अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। बहन अंकिता भण्डारी को अब तक न्याय नहीं मिला है।मंहगाई, बेरोजगारी अपने चरम पर है जिससे जनता त्रस्त है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर कांग्रेस को विजय दिलाने के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र रांगन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोटद्वार विनोद डबराल, महिला ज़िलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि पटवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष, बृजपाल सिंह नेगी, मीणा बचवान, महानगर कोषाध्यक्ष सुदर्शन रावत, पूर्व राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, महानगर कांग्रेस कमेटी की महिलाध्यक्ष सुधा असवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन खर्कवाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय नारायण, सुनील सेमवाल, राकेश शर्मा, सरदार महेंद्र सिंह, रंजना रावत, सुनीता बिष्ट, गीता सिंह, निवर्तमान पार्षद वीना नेगी, सुखपाल साह, गुड्डू चौहान, आशा चौहान, गिंदी दास, सोनिया नेगी, विपिन डोबरियाल, साबर सिंह नेगी, जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष राजेन्द्र गुसाईं समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन महामंत्री हेमचंद पंवार ने किया।

Share This Post:-
Post Views: 23 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *