राष्ट्रीय

श्री जगन्नाथ पुरी मंदिर में आज के ध्वज परिवर्तन के दर्शन 

Amar sandeh पुरी, ओडिशा — 12 मई 2025: पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आज शाम 6:00 बजे ‘ध्वज परिवर्तन’ (ध्वजा परिवर्त्तन) की परंपरागत विधि संपन्न हुई। यह अनुष्ठान प्रतिदिन सूर्यास्त के समय किया जाता है, जिसमें एक सेवक बिना किसी सुरक्षा उपकरण के मंदिर के शिखर (नीलचक्र) पर चढ़कर ‘पतितपावन बाना’ नामक पवित्र ध्वज को बदलता है। यह परंपरा पिछले 800 वर्षों से निरंतर चली आ रही है।

इस धार्मिक अनुष्ठान का विशेष महत्व है, क्योंकि मान्यता है कि यदि किसी दिन ध्वज परिवर्तन नहीं हुआ, तो मंदिर को 12वर्षों के लिए बंद करना पड़ सकता है। आज का ध्वज परिवर्तन विधिपूर्वक संपन्न हुआ, जिससे श्रद्धालुओं में संतोष और आस्था की भावना बनी रही। यह जानकारी जगन्नाथ पुरी महाराज मंदिर से जुड़े सेवायत श्री भीमसेन पलंकधारी जअमर संदेश को दी।

Share This Post:-
Post Views: 66 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *