Post Views: 0
Amar sandesh दिल्ली/कोयंबटूर। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कोयंबटूर में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में तमिलनाडु की प्रमुख ऊर्जा अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति और लंबित मामलों की समीक्षा की। बैठक में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के निदेशक (मार्केटिंग) Subhankar Sen भी मौजूद रहे।
बैठक में बीपीसीएल की इरुगुर–देवनगोंथी मल्टी प्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना, गेल इंडिया लिमिटेड की कोच्चि कूट्टानाड–बेंगलुरु मैंगलोर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना तथा इरोड और नीलगिरि जिलों के लिए बीपीसीएल की सिटी गैस वितरण परियोजना की विस्तार से समीक्षा की गई।
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि ये परियोजनाएं तमिलनाडु में ऊर्जा आपूर्ति को मजबूत करने, ईंधन परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और औद्योगिक विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण साबित होंगी। उन्होंने कहा कि इरुगुर–देवनगोंथी मल्टी प्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना क्षेत्र की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।
बैठक में भूमि अधिग्रहण, वैधानिक स्वीकृतियों, सड़क एवं हाईवे समन्वय तथा परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। तमिलनाडु सरकार, जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राज्य राजमार्ग विभाग, गेल, बीपीसीएल और अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसमें भाग लिया।
केंद्रीय मंत्री Suresh Gopi ने सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल और लंबित बाधाओं के शीघ्र समाधान पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय हित से जुड़ी इन महत्वपूर्ण ऊर्जा परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है।
Related