दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

पर्यटन पर्व, में उत्तराखंड राज्य की लोक संस्कृति, हस्तशिल्प एवं पारम्परिक व्यंजनो की झलक

नई  दिल्ली।  पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा  पर्यटन पर्व, 2019  के आयोजन  महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती थीम पर पर्यटन पर्व का आयोजन राजपथ लाॅन/परिसर, नई दिल्ली में किया जा रहा है, ज्ञात हो केंद्रीय मंत्री धमेन्द्र प्रधान व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर. केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने इस आयोजन शुभारंभ किया। इस आयोजन में उत्तराखण्ड राज्य के उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद्, संस्कृति विभाग, हस्तशिल्प उद्योग विभाग द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
उत्तराखण्ड राज्य से उत्तराखण्ड पर्यटन द्वारा थीम पैवेलियन के साथ संस्कृति विभाग, हथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग विभाग, गढ़वाली/कुमाउंनी फूड कोर्ट एवं पहाड़ी भोजन को बनाने की विधि आदि द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। उत्तराखण्ड राज्य से पर्यटन पर्व हेतु नामित नोडल अधिकारी श्रीमती पूनम चंद, संयुक्त निदेशक द्वारा बताया गया कि इस वर्ष उद्योग विभाग के माध्यम से होम स्टे आउटलेट एवं ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित हथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पादों, ऐपण कला आदि को भी पर्यटन पर्व में प्रदर्शित किया जा रहा है।
उत्तराखण्ड पर्यटन द्वारा “महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती“ थीम के अन्तर्गत पैवेलियन में कौसानी में अनाशक्ति आश्रम, गांधी कुटीर एवं महात्मा गांधी जी के उत्तराखंड में जुड़ें स्थलों को प्रदर्शित किया गया है। स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान गांधी जी ने उत्तराखण्ड के हरिद्वार, गुरूकुल कांगड़ी, हल्द्वानी, नैनीताल, ताकुला, भवाली, ताड़़ीखेत, अल्मोड़ा, कौसानी, बागेश्वर, काशीपुर, देहरादून एवं मसूरी जैसी स्थानों की यात्रा की।

महोत्सव में दिनांक 05 अक्टूबर को 04ः30 से 05ः30 उत्तराखण्ड राज्य का मुख्य आकर्षण “लाइव फूड डिमोन्सट्रेशन” लाइव दिखाया जायेगा। जिसमें उत्तराखण्ड के पारम्परिक व्यंजनों (भटट का हलवा, नन्दा थाली, झंगोरें की खीर) को शेफ द्वारा प्रदर्शित किया जायेगा। “पर्यटन पर्व” में दिनांक 05 अक्टूबर एवं 06 अक्टूबर को शायं 05ः50 से 06ः20 तक उत्तराखण्ड सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा उत्तराखण्ड के लोक कलाकारों द्वारा होलिया नृत्य, छपेली एवं झोडा, चाँचरी नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।
Share This Post:-
Post Views: 23 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *