दिल्लीराष्ट्रीय

उत्तराखंड सरकार के तीन सफल वर्ष:UFNI द्वारा नई दिल्ली में भव्य सांस्कृतिक समारोह आयोजित

उत्तराखंड धामी सरकार ने तीन वर्षों में सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है— महेंद्र भट्ट

दिल्ली।नई दिल्ली में उत्तराखंड फिल्म और नाट्य संस्थान (UFNI) द्वारा आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में, उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर, मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी उपस्थित रहे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए, सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्षों के कार्यों पर आधारित एक पुस्तक का लोकार्पण किया।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के विकास कार्यों को प्रोत्साहित करना और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना था। उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के लिए भी प्रसिद्ध है, और इस कार्यक्रम के माध्यम से इन पहलुओं को उजागर किया गया।

इस आयोजन में उत्तराखंड फिल्म और नाट्य संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती संयोगिता ध्यानी जी, प्रशासक श्री बी.आर. शास्त्री जी, सलाहकार श्रीमती सुनीता शर्मा जी, श्रीमती रिया शर्मा, श्री प्रेम रावत जी, श्रीमती संतोष बडोनी, श्रीमती अंजू भंडारी, श्री आर.पी. ध्यानी जी सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, कलाकार और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

इस मौके पर श्री महेंद्र भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड सरकार ने पिछले तीन वर्षों में सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता को इन उपलब्धियों के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इसी तरह के समर्थन की अपेक्षा की।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *