दिल्लीराष्ट्रीय

एनसीएल में तकनीकी नेतृत्व को मजबूती, अशुतोष द्विवेदी ने निदेशक (तकनीकी/परिचालन) का अतिरिक्त प्रभार संभाला

Amar sandesh नई दिल्ली।कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में तकनीकी प्रबंधन को नई मजबूती मिली है। कंपनी ने जानकारी दी है कि वर्तमान में निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) के पद पर कार्यरत अशुतोष द्विवेदी ने निदेशक (तकनीकी/परिचालन) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया है।
यह जिम्मेदारी उन्हें एस. पी. सिंह के सेवानिवृत्त होने के उपरांत सौंपी गई है। एनसीएल प्रबंधन के अनुसार यह निर्णय कंपनी के परिचालन कार्यों में निरंतरता बनाए रखने तथा तकनीकी दक्षता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, अशुतोष द्विवेदी को खनन परियोजनाओं की योजना, तकनीकी प्रबंधन और परिचालन समन्वय का व्यापक अनुभव प्राप्त है। उनके कार्यकाल में कंपनी की विभिन्न परियोजनाओं में उत्पादन क्षमता में सुधार, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा कार्य निष्पादन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है।
कोयला क्षेत्र से जुड़े जानकारों का मानना है कि निदेशक (तकनीकी/परिचालन) का अतिरिक्त दायित्व संभालने से एनसीएल के खनन कार्यों, उत्पादन योजना और सुरक्षा प्रबंधन को और अधिक गति मिलेगी। इससे कंपनी के निर्धारित उत्पादन लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने में सहायता मिलने की संभावना है।
अशुतोष द्विवेदी को एक अनुभवी, अनुशासित और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनके नेतृत्व में एनसीएल के तकनीकी एवं परिचालन क्षेत्रों में और अधिक मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *