उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

राज्य आंदोलनकारी व पत्रकार अवतार सिंह नेगी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

दिल्ली।उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी और जाने-माने पत्रकार अवतार सिंह नेगी को यहां आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई‌।

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप के संयोजन तथा वयोवृद्ध राज्य आंदोलनकारी शशि भूषण खंडूरी की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक को कांग्रेस के संयुक्त सचिव हरिपाल रावत ,आप पार्टी के नेता बचन सिंह धनोला, भाजपा के नेता मोहन जोशी ,उत्तराखंड क्रांति दल के नेता प्रताप शाही ,राष्ट्रीय लोक दल के नेता मनमोहन शाह जाने-माने पत्रकार डॉ हरीश चंद्र लखेड़ा ,योगेश भट्ट और सुनील नेगी ने संबोधित किया ।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में स्वर्गीय अवतार सिंह नेगी को उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन का महान पुरोधा बताया।

इस सभा को अन्य लोगों के अलावा अनिल पंत सुरेश रावत प्रेमा धोनी विक्रम सिंह अधिकारी सुरेंद्र सिंह नेगी विनोद ढौडियाल ,रामेश्वर गोस्वामी
आतुशी नेगी,अवंतिका नेगी कमला भट्ट बृज मोहन सेमवाल देवेंद्र पंत भगत सिंह नेगी ,कीरत रावत ,केसर सिंह पटवाल हुकम सिंह कंडारी गंभीर सिंह नेगी डॉक्टर बिहारीलाल जालंधरी करुणा भट्ट श्री राजेश्वर पैन्यूली समेत अनेक लोगों ने संबोधित किया।

Share This Post:-
Post Views: 15 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *