दिल्लीराष्ट्रीयहमारी संस्कृति

श्री श्याम कृपा मंडल ने हर्षोल्लास से पूनम दीदी एवं चित्र विचित्र जी के भजनों के साथ मनाया नन्द उत्सव समारोह

Amar sandesh नई दिल्ली। श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली, दिल्ली ने आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से जुड़ा अपना 13वां वार्षिक “नन्द उत्सव समारोह” हर्षोल्लास के साथ श्री सत्या साईं ओडिटोरियम में मनाया।
2012 से वृंदावन वासी बृज रसिका पूनम दीदी एवं महाराज चित्र विचित्र जी के साथ प्रारम्भ “नन्द उत्सव समारोह” में आज पुनः दोनों ने अपने भजनों से दिल्ली भर से आये रसिकों एवं श्याम भक्तों को मंत्र मुग्ध किया।
केन्द्रीय राज्य मंत्री  हर्ष मल्होत्रा ने “नन्द उत्सव” में भगवत पूजन एवं महाराज चित्र विचित्र जी का अभिनंदन कर भजन उत्सव का शुभारंभ करवाया।
नन्द उत्सव के संयोजक  प्रवीण शंकर कपूर, मंडल अध्यक्ष योगेश गर्ग, पदाधिकारियों  विनोद सिंहल,  अमित गुप्ता,  वरूण खेमका,पंकज गोयल,  नीरज गर्ग,  लव अग्रवाल,  विकास मित्तल,  ललित अग्रवाल एवं  पंकज मित्तल आदि ने गणमान्य अतिथियों एवं रसिक जनों का अभिनंदन किया।
संघ प्रतिनिधि श्री दयानंद , सांसद  मनोज तिवारी,  रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीन खंडेलवाल सुश्री बाँसुरी स्वराज, विधायक  सतीश उपाध्याय, सरदार अरविंद्र सिंह लवली,  नीरज बसोया एवं  राजकुमार भाटिया और सम्पूर्णा संयोजक श्रीमती शोभा विजेन्द्र गुप्ता ने भी बधाई भजनों का आनंद लिया।
Share This Post:-
Post Views: 35 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *