दिल्ली

संघ हमेशा कम प्रचार, अधिक विचार पर बल देता है – अजेय जी*

Amar sandesh पूर्वी दिल्ली।दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (प्रातः एवं सांध्य) के संयुक्त तत्त्वावधान में भव्य युवा कुंभ उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका विषय ” राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका” था ।

इस आयोजन के मुख्य वक्ता भारतीय अभिलेखागार प्रमुख  अजेय जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि संघ की यात्रा सौ साल की लंबी यात्रा है। संघ की यात्रा, “कम प्रचार, अधिक विचार” के सूत्र को आगे बढ़ाने वाली है। डॉ. हेडगेवार के जीवन और संघ की उत्पत्ति के मूल कारणों पर बात रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि संघ काम साधना का काम है।जिनको अपने इतिहास की जानकारी नहीं है,वह अपना कोई इतिहास बना नहीं पाते,बल्कि खुद ही इतिहास बन जाते हैं। उन्होंने कई विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया।

आयोजन के मुख्य अतिथि मेजर जनरल विनोद कुमार तिवारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सौ सालों की यह यात्रा संघ की कार्यपद्धति का परिचायक है । पञ्च परिवर्तन में निहित समरसता का भाव समाज की उत्कृष्टता के लिए बहुत जरूरी है।

इस आयोजन के विशिष्ट अतिथि केशव कुमार चौधरी, DIG (गाजियाबाद) ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की जो भूमिका है,वह युवाओं के समर्पित भाव को परिभाषित करती है।हमें अपने मूल्यों को नहीं भूलना,उन्हें साथ लेकर ही विकसित राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है।उन्होंने दिनकर की कविताओं के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित किया।

श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) के प्राचार्य प्रो. नचिकेता सिंह ने अपने स्वागत में कहा कि उनका युवाओं के साथ हमेशा अटूट संबंध रहा है।उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का काम हम लगातार करते आ रहे हैं।युवाओं को अपनी संस्कृति और धरोहर की तरफ फिर से मोड़ने का काम संघ लगातार कर रहा है।यह कार्यक्रम उसी का प्रतिफलन है।इसलिए आज हमें विकसित राष्ट्र निर्माण के लिए शपथ लेनी होगी कि हम अपनी क्षमताओं के अनुसार उसमें सहयोग करें। ऐसे आयोजन भारतीय ज्ञान परम्परा को पुनर्जीवित करने का सशक्त माध्यम हैं।

युवाओं के इस सांस्कृतिक उत्सव में युवा मन की परख के लिए अनेक प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उनकी कलात्मकता, आत्मविश्वास तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके विचारों को सही दिशा की तरफ प्रोत्साहित करना था।इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने सामाजिक,सांस्कृतिक,राष्ट्र प्रेम,शैक्षिक और समसामयिक विषयों पर केंद्रित थीमों के आधार पर प्रभावशाली ढंग से अपनी कला कौशल का परिचय दिया।

राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।सभी विजेताओं और स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

ओर इसज्ञकार्यक्रम का संचालन विवेकानंद ने किया।

कार्यक्रम के संयोजक रजत चौधरी और स्वाति राठी थे। इस कार्यक्रम में आयोजन समिति के सभी सदस्य,दोनों कॉलेजों के संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Share This Post:-
Post Views: 35 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *