Uncategorizedदिल्लीराष्ट्रीय

स्पंदन–2026 के दूसरे दिन कविता प्रतियोगिता, वक्ता सत्र और भव्य कवि सम्मेलन का होगा आयोजन

Amar sandesh नई दिल्ली। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की हिंदी साहित्य सभा द्वारा आयोजित स्पंदन-2026 के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे अंतर-महाविद्यालय स्वरचित कविता प्रतियोगिता से होगी, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इसके पश्चात वक्ता सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें आमंत्रित अतिथि अपने विचार व्यक्त करेंगे। दोपहर 2 बजे से भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें देश के प्रतिष्ठित कवि और कवयित्रियां अपनी काव्य रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों में प्रसिद्ध कवयित्री तरुणा पुंडीर ‘तरुनिल’, रागिनी झा धृति, वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक आलोक श्रीवास्तव, हिंदुस्तानी भाषा अकादमी के अध्यक्ष सुधाकर पाठक, हिंदी अकादमी दिल्ली के पूर्व उपसचिव ऋषि कुमार शर्मा सहित कई विशिष्ट व्यक्तित्व उपस्थित रहेंगे।
कवि सम्मेलन में प्रख्यात कविगण आलोक अविरल, ज़ुबैर अली ताबिश, तनोज दाधीच, अंकित मौर्य तथा सत्यम त्रिपाठी अपनी काव्य प्रस्तुति से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में शाम 4:30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस संबंध में अमर संदेश को जानकारी देते हुए प्रो. रवि शर्मा ‘मधुप’ ने बताया कि स्पंदन–2026 का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा हिंदी साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *