उत्तराखण्डराष्ट्रीय

गैरखेत में उमड़ा जनसैलाब: फ्री नेत्र शिविर में मिली रोशनी, अंतरराष्ट्रीय जादूगर के करिश्मों ने जीता दिल

अंतरराष्ट्रीय जादूगर डॉ. के.सी. पांडेय के मैजिक शो ने क्षेत्रवासियों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया

Amar sandesh स्याल्दे (अल्मोड़ा): विकासखंड के गैरखेत स्थित ‘वॉरियर्स डेन ऑफिसर्स डिफेंस एकेडमी’ में शनिवार3जनवरी 2026 को सेवा और मनोरंजन का एक अनूठा संगम देखने को मिला। भेटो पहाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट और तिवारी आई सेंटर (गाजियाबाद) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में जहाँ सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच हुई, वहीं अंतरराष्ट्रीय जादूगर डॉ. के.सी. पांडेय के मैजिक शो ने क्षेत्रवासियों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने किया। उन्होंने ट्रस्ट के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में इस तरह के उच्च स्तरीय चिकित्सा शिविरों का आयोजन मील का पत्थर साबित होता है। विधायक महेश जीना स्वयं पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे और आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

तिवारी आई सेंटर के अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. विनोद तिवारी के नेतृत्व में आई डॉक्टरों की टीम ने सुबह से ही मरीजों का परीक्षण शुरू कर दिया था। शिविर में मैं मौजूद डॉक्टर की टीम में शामिल थे डॉ विनोद तिवारी, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. दिव्या गौड़ और प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रवीन मोगरे ने अपनी सेवाएं दीं।

मरीजों को निशुल्क परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं।जरूरतमंदों को उच्च गुणवत्ता वाले चश्मे भी मुफ्त प्रदान किए गए।

तकनीकी टीम में ऑप्टोमेट्रिस्ट छवि गुप्ता, तनु प्रजापति और टेक्नीशियन दीपक शर्मा सहित अन्य स्टाफ ने सहयोग किया।

शिविर के साथ-साथ आकर्षण का केंद्र रहा दिल्ली से आए मशहूर जादूगर डॉ. के.सी. पांडेय का मैजिक शो। क्षेत्र में पहली बार किसी लाइव अंतरराष्ट्रीय स्तर के शो को लेकर लोगों में भारी उत्साह था। शो के दौरान तब सभी दंग रह गए जब एक दर्शक के  हाथ में पकड़ी पुस्तक का एक पन्ना गायब होकर अचानक विधायक महेश जीना के हाथ में पहुंच गया। मेंटालिज्म और हाथ की सफाई के हैरतअंगेज कारनामों ने एक घंटे तक दर्शकों को बांधे रखा। जादूगर द्वारा विधायक महेश जीना का स्वागत भी जादुई अंदाज में किया गया, जिसे देख हर कोई अचंभित था।

स्थानीय जनता में खुशी की लहरक्षेत्र के बुजुर्गों और युवाओं ने इस दोहरे आयोजन की जमकर प्रशंसा की। लोगों का कहना था कि एक ही छत के नीचे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं और विश्वस्तरीय मनोरंजन मिलना उनके क्षेत्र के लिए एक यादगार अनुभव है।

Share This Post:-
Post Views: 1 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *