उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस सेवादल द्धारा ध्वज बंदन का कार्यक्रम आयोजित किया-जसवीर राणा

कोटद्धार।कोटद्धार बदरीनाथ स्थित कार्यालय में काग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र गीत व राष्ट्र गान गा कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई ।इस अवसर पर देश को आजादी दिलाने वाली एवम् देश को विकास की बुलंदियोँ तक पहुंचाने व कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया ।

इस अवसर पर जिला एवम् महानगर कमेटी का बिस्तार करते हुए विमलेश नेगी को जिला उपाध्यक्ष,सरोज देवी,मीना देवी को महानगर संयुक्त सचिव सहित ग्यारह अन्य महिलाओं को विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई ।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा,प्रदेश उपाध्यक्ष तेजपाल पटवाल,जिला अध्यक्ष देवेन्द्र भट्ट,महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा,बृजेन्द्र नेगी,विक्रम राणा,विनोद रावत,बीरेन्द्र रावत,श्रीधर वेदवाल,प्रेम पयाल,अतुल नेगी,विमलेश नेगी,प्रीती सिंह,सहित बडी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे ।

Share This Post:-
Post Views: 16 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *