Wednesday, February 18, 2026
Latest:
कारोबारमहाराष्ट्रराष्ट्रीय

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए ‘परिपूर्ण मेडिक्लेम आयुष बीमा योजना’ हेतु सुविधा शिविरों की शुरुआत की

Amar sandesh नई दिल्ली ।सीजीएचएस लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कंपनी द्वारा आयोजित सुविधा शिविरों का उद्घाटन आज एम. नागराजू, सचिव, वित्तीय सेवा विभाग ने डीएफएस परिसर, नई दिल्ली में किया। भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा नागरिक-केंद्रित सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से ऐसे सुविधा शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।

कंपनी ने 14 जनवरी 2026 को केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) लाभार्थियों के लिए ‘परिपूर्ण मेडिक्लेम आयुष बीमा योजना’ प्रारंभ की है, जिसके माध्यम से कैशलेस उपचार, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और देशभर के व्यापक अस्पताल नेटवर्क तक सहज पहुंच सुनिश्चित की गई है।

यह विशेष स्वास्थ्य बीमा उत्पाद प्रति पॉलिसी अधिकतम छह सदस्यों को कवर करता है तथा भारत में अस्पताल में भर्ती होने पर क्षतिपूर्ति-आधारित सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें 10 लाख रुपये और 20 लाख रुपये की बीमा राशि के विकल्प उपलब्ध हैं। साथ ही, लाभार्थियों को 70:30 अथवा 50:50 सह-भुगतान मॉडल चुनने की सुविधा दी गई है। योजना के अंतर्गत लगभग 20,800 टीपीए नेटवर्क अस्पतालों और करीब 5,050 बीमाकर्ता नेटवर्क अस्पतालों में नकदरहित भर्ती की सुविधा उपलब्ध है।

यह वैकल्पिक स्वास्थ्य बीमा योजना सभी सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए खुदरा उत्पाद के रूप में उपलब्ध है और अधिकतम वहनीयता सुनिश्चित करने के लिए इस पर जीएसटी लागू नहीं किया गया है। मौजूदा लाभों के पूरक के रूप में तैयार यह उन्नत पॉलिसी देशभर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक विस्तारित पहुंच प्रदान करते हुए लाभार्थियों को अतिरिक्त वित्तीय सुरक्षा और सहज अनुभव उपलब्ध कराएगी।

योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *