दिल्लीराष्ट्रीय

ओएनजीसी की विकास यात्रा को नई दिशा-अरुण कुमार सिंह को मिला एक वर्ष का सेवा विस्तार”

 

अरूण कुमार सिंह के चार दशक के अनुभव और निर्णायक नेतृत्व का सम्मान

अमर चंद्र

नई दिल्ली। भारत सरकार ने ओएनजीसी के चेयरमैन एवं सीईओ अरुण कुमार सिंह के कार्यकाल में एक वर्ष के विस्तार को स्वीकृति प्रदान की है।

यह निर्णय ओएनजीसी में उनके प्रभावी नेतृत्व, स्थायी विकास के प्रति प्रतिबद्धता और ऊर्जा क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

श्री अरुण कुमार सिंह ने ऊर्जा उद्योग में लगभग चार दशकों का अनुभव हासिल किया है। वे इससे पहले BPCL के चेयरमैन एवं एमडी रह चुके हैं और इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के चेयरमैन भी रहे हैं। उन्होंने भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटेड में प्रेसिडेंट (अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया) के पद का दायित्व संभाला तथा वे पेट्रोनेट LNG लिमिटेड (PLL) के बोर्ड में भी शामिल रहे हैं।

इन सभी महत्वपूर्ण पदों पर उनकी कार्यशैली, निर्णय क्षमता और दूरदर्शी दृष्टिकोण की व्यापक प्रशंसा होती रही है।

उनके नया कार्यक्रम 7दिसंबर2025 से लागू होगा ।इस एक वर्ष के सेवा-विस्तार के साथ अब वे लगातार चार वर्षों तक ओएनजीसी के नेतृत्व में बने रहेंगे। वर्तमान में श्री सिंह ONGC और इसके समूह की कंपनियों, ONGC Videsh Limited (OVL), MRPL, OPaL, OECT तथा ONGC Green Limited (OGL) के चेयरमैन के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं।

E&P सेक्टर में ONGC का प्रभुत्व और विदेशों में OVL की मजबूत उपस्थिति उनके प्रबंधन काल में और अधिक सुदृढ़ हुई है।

उनके नेतृत्व में ओएनजीसी ने हाल के वर्षों में,उत्पादन क्षमता में सुधार किया,अन्वेषण गतिविधियों में उल्लेखनीय तेजी लाई,रिकॉर्ड संख्या में कुएँ खोदे, वित्तीय प्रदर्शन को स्थिर एवं सशक्त बनाए रखा,कार्य संस्कृति को आधुनिक, पारदर्शी और परिणाम-केंद्रित बनाया।

ओएनजीसी के कर्मचारियों ने भी श्री सिंह की कार्यशैली को प्रेरणादायक और संगठनात्मक क्षमता बढ़ाने वाला माना है। नवाचार, टीमवर्क और अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने वाली उनकी सोच ने ओएनजीसी को राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा में एक नई मजबूती प्रदान की है।

कार्यकाल विस्तार के साथ यह अपेक्षा की जा रही है कि अरुण कुमार सिंह आने वाले समय में भी ओएनजीसी को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाने की दिशा में नए मानक स्थापित करेंगे।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *