महाराष्ट्रराष्ट्रीय

ऊर्जा क्षेत्र को नई दिशा: संजय खन्ना बने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नए CMD

Amar sandesh नई दिल्लीदेश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) को नया नेतृत्व मिल गया है। कंपनी ने अनुभवी अधिकारी संजय खन्ना को अपना नया चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त किया है।

ऊर्जा क्षेत्र में लंबे अनुभव और मजबूत प्रशासनिक क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले खन्ना ने पदभार संभालते ही संकेत दे दिए हैं कि कंपनी आने वाले समय में नई रणनीतियों और नवाचार के साथ आगे बढ़ेगी।

30 वर्षों का अनुभव, मजबूत पकड़

संजय खन्ना पिछले तीन दशकों से अधिक समय से BPCL से जुड़े हुए हैं। रिफाइनरी संचालन और डाउनस्ट्रीम सेक्टर में उनकी गहरी समझ उन्हें एक मजबूत रणनीतिक लीडर बनाती है। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई जटिल परिचालन चुनौतियों का सफल समाधान कर कंपनी को नई मजबूती दी है।

बदलाव के दौर में मजबूत नेतृत्व

वैश्विक ऊर्जा बाजार में तेजी से बदलाव और अनिश्चितताओं के बीच खन्ना की नियुक्ति को BPCL के लिए अहम माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में कंपनी संचालन उत्कृष्टता, तकनीकी नवाचार और विस्तार की दिशा में नए कदम उठाने की तैयारी में है।

भविष्य की ओर बढ़ता भारत भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी को उम्मीद है कि संजय खन्ना के मार्गदर्शन में BPCL अपनी मजबूत स्थिति को और सुदृढ़ करेगा और ऊर्जा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Share This Post:-
Post Views: 62 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *