कारोबारदिल्ली

एनबीसीसी को छठी बार ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क™’ प्रमाणन का गौरव

Amar sandesh दिल्ली।एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को ग्रेट प्लेस टू वर्क® इंस्टीट्यूट, इंडिया द्वारा लगातार छठी बार “ग्रेट प्लेस टू वर्क™” के रूप में प्रमाणित किया गया है। यह प्रतिष्ठित मान्यता संगठन में उच्च प्रदर्शन वाली कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने, पारदर्शिता, विश्वास और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने तथा उत्कृष्ट कार्य वातावरण बनाए रखने की एनबीसीसी की सतत प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करती है।

यह प्रमाणन फरवरी 2026 से फरवरी 2027 तक वैध रहेगा, जो संगठन के भीतर सकारात्मक कार्य माहौल, टीम भावना और पेशेवर उत्कृष्टता के मानकों को दर्शाता है।

निरंतर सुधार और संस्थागत विकास की दिशा में एनबीसीसी ने ग्रेट प्लेस टू वर्क® इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित संगठनात्मक मूल्यांकन सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी की। इस सर्वेक्षण से प्राप्त अंतर्दृष्टियों ने कार्यस्थल की कार्यप्रणालियों को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया है तथा प्रतिष्ठित वार्षिक “सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों” की सूची में स्थान पाने की दिशा में संगठन की संभावनाओं को सुदृढ़ किया है।

एनबीसीसी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने समर्पित कर्मचारियों को देते हुए उनके निरंतर सहयोग, प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट योगदान के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। संगठन का मानना है कि कर्मचारियों की ऊर्जा, नवाचार और टीम भावना ही उसे एक आदर्श एवं प्रेरणादायक कार्यस्थल के रूप में स्थापित करती है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *