Post Views: 0
Amar sandesh
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज से ठीक 11 वर्ष पहले शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना देश के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बेहद प्रभावी साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि इस योजना ने लाखों युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है, जिससे वे न केवल अपनी आजीविका चला रहे हैं बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने आधिकारिक हैंडल के माध्यम से यह जानकारी साझा की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि किसी भी व्यक्ति को यदि सही अवसर और संसाधन मिलते हैं तो वह अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करते हुए सफलता प्राप्त कर सकता है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया “आत्मज्ञानं समारम्भस्तितिक्षा धर्मनित्यता।यमर्था नापकर्षन्ति स वै पण्डित उच्यते॥”
उन्होंने इसका अर्थ बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपनी योग्यता को भली-भांति समझता है, आत्मनिर्भर होकर कार्य करता है, कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखता है और सदैव नैतिकता का पालन करता है, वही सच्चे अर्थों में बुद्धिमान कहलाता है।
प्रधानमंत्री ने #11YearsOfMUDRA हैशटैग के साथ योजना की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पहल देश में उद्यमिता को बढ़ावा देने और आर्थिक सशक्तिकरण का एक सशक्त माध्यम बनी है।
Like this:
Like Loading...
Related