Post Views: 0
Amar sandesh नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड ने मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। नियुक्ति का उद्देश्य मणिपुर में विधायक दल के नेता का चुनाव संगठनात्मक मर्यादाओं के अनुरूप, पारदर्शी और सुचारु ढंग से संपन्न कराना है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, तरुण चुघ के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से यह प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। भाजपा नेतृत्व ने उनके मार्गदर्शन में सकारात्मक और संतुलित निर्णय की उम्मीद जताई है।
Like this:
Like Loading...
Related