दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

“मल्लिकार्जुन खड़गे की अपील: वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों की करें जांच और लोकतंत्र को सुरक्षित बनाएं”**

Amar sandesh नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशभर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने बूथ की वोटर लिस्ट निकालकर उसकी बारीकी से जांच करें। उन्होंने कहा कि यह देखना आवश्यक है कि कितने लोगों के नाम काटे गए हैं, उन्हें मृत घोषित किया गया है, या किसी साजिश के तहत अन्य बूथ में स्थानांतरित किया गया है। साथ ही यह भी जांचें कि कितने बाहरी लोगों के नाम जोड़े जा रहे हैं और किसी एक वोटर आईडी कार्ड को एक से अधिक जगह जोड़ तो नहीं दिया गया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि चुनाव से एक दिन पहले एडीशनल लिस्ट के नाम पर नई वोटर लिस्ट भेज दी जाती है, जिसे समय की कमी के कारण कैंडिडेट नहीं देख पाता। उन्होंने कहा कि यह हमारे विरोधियों की साजिश है, लेकिन हमें इसे उजागर करना होगा।

कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ताओं के लिए एक वेबसाइट बनाई है, जहां वे सभी गड़बड़ियों की जानकारी साझा कर सकते हैं। इसके अलावा, देशभर से लोग ऐसी जानकारियां भेज रहे हैं, जिन्हें पार्टी इकट्ठा कर रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि यह केवल चुनाव जीतने की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र और संविधान को सुरक्षित रखने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सरदार पटेल, डॉ. अंबेडकर, मौलाना आजाद और सुभाषचंद्र बोस जैसे नेताओं के सपनों को बिखरने नहीं दिया जा सकता।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि इसी लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार के सासाराम से ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू कर रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इसे सफल बनाने की अपील की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अंत में कहा: “यह लड़ाई लोकतंत्र की है, इसे उसी शिद्दत से लड़ना होगा, जिस शिद्दत से हमने आज़ादी की लड़ाई लड़ी थी।”

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *