Post Views: 0
Amar sandesh नई दिल्ली | भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने 14 जनवरी 2026 की रात अरब सागर में सतर्क गश्त के दौरान एक त्वरित एवं सटीक अभियान में भारतीय समुद्री सीमा में अवैध रूप से प्रवेश कर चुकी एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को पकड़ा है। यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के निकट की गई।
गश्त के दौरान भारतीय तटरक्षक बल के जहाज ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पाकिस्तानी नाव ‘अल-मदीना (AL-MADINA)’ को भारतीय जलक्षेत्र में देखा। चुनौती दिए जाने पर नाव ने पाकिस्तान की ओर भागने का प्रयास किया, किंतु तटरक्षक बल के जहाज ने तत्परता दिखाते हुए नाव को भारतीय जलक्षेत्र में ही रोककर उस पर नियंत्रण स्थापित किया।
तलाशी के दौरान नाव पर कुल 09 चालक दल के सदस्य पाए गए। नाव को विस्तृत तलाशी (रमेजिंग) एवं संबंधित एजेंसियों द्वारा संयुक्त पूछताछ के लिए भारतीय तटरक्षक बल के जहाज द्वारा पोरबंदर लाया जा रहा है।
यह सफल अभियान भारतीय तटरक्षक बल की देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा, निरंतर निगरानी तथा समुद्री कानून प्रवर्तन के प्रति उसकी अडिग प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करता है। भारतीय तटरक्षक बल राष्ट्र के समुद्री क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने हेतु सतत सजग एवं तत्पर है।
Like this:
Like Loading...
Related