Post Views: 0
अमर चंद्र
दिल्ली।ओएनजीसी ने युवाओं के लिए बड़ा अवसर प्रदान करते हुए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत वर्ष 2026–27 में 4,000 से अधिक युवाओं को 6 माह का प्रशिक्षण देने की घोषणा की है।
इस योजना के तहत 12वीं उत्तीर्ण, आईटीआई प्रशिक्षित और डिप्लोमा धारक युवा आवेदन कर सकते हैं। चयनित युवाओं को प्रति माह लगभग 9,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। जिसमें ₹8,100 भारत सरकार तथा ₹900 ओएनजीसी द्वारा दिए जाएंगे।इसके साथ ही भोजन और रहने की भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा दुर्घटना बीमा की सुविधा भी दी जाएगी।
ज्ञात हो ओएनजीसी देश के विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। सीएमडी Arun Kumar Singh के नेतृत्व में यह संस्था विकास रथ बनकर गतिशील रूप से कार्य कर रही है। इसमें कार्यरत कर्मचारी, अधिकारी और निदेशक पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को तेल और गैस से जुड़े कार्यों का सीधा अनुभव दिया जाएगा। इसमें ड्रिलिंग, रिग पर कार्य, मशीनों का संचालन और संयंत्र चलाने जैसी जानकारी दी जाएगी।
इस पहल का उद्देश्य युवाओं को काम के योग्य बनाना और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है।
इच्छुक युवा pminternship.mca.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
Like this:
Like Loading...
Related