उत्तराखण्डदिल्लीराज्यराष्ट्रीय

जेपी मालकोटी चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता नियुक्त

दिल्ली।हरिद्वार के जाने-माने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी जे पी माल कोटी को चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति का समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप की संस्तुति पर केंद्रीय अध्यक्ष हरि कृष्ण भट्ट द्वारा प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

समिति के मुख्य प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह लिंगवाल एडवोकेट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभावी हो गई है ।
इस बीच लिंगवाल ने बताया कि समिति का एक शिष्टमंडल शीघ्र ही धीरेंद्र प्रताप और हरी कृष्ण भट्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेगा और तत्काल चिन्हिकरण के शासनादेश जारी करने ,10% क्षैतिज आरक्षण हेतु अध्यादेश जारी किए जाने, समान पेंशन ,लोकायुक्त की नियुक्ति , सख्त भू कानून लागू किए जाने ,गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित किए जाने जैसे प्रमुख सवालों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगा ।उन्होंने बताया कि समिति के मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप 19 सितंबर को नई टिहरी जाएंगे और राज्य आंदोलनकारियों से भेंट करेंगे व सरकार द्वारा 1 सितंबर को दिए गए आश्वासनों पर की जा रही हीला हवाली को लेकर आंदोलनकारियों की नई रणनीति बनाएंगे।

Share This Post:-
Post Views: 9 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *