दिल्लीराजस्थानराष्ट्रीय

हिंदुस्तान बॉक्स क्रिहकेट फेडरेशन (HBCF) का गठन, भारत में नियमनुसार खेले जाएगा बॉक्स क्रिकेट

डॉ. आशुतोष पंत बने अध्यक्ष, डॉ आदित्य नाग, अशोक कुमार आसेरी, डॉ गजेन्द्र सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ महासचिव एवं रमेश सिंह बने कोषाध्यक्ष

 

Amar sandesh दिल्ली/जयपुर।हिंदुस्तान बॉक्स क्रिकेट फेडरेशन (HBCF) के सत्र 2026–2030 के लिए चुनाव आज जयपुर स्थित आरसीए हॉस्टल, सवाई मानसिंह स्टेडियम में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुए। यह संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अनिरुद्ध सिंह की देखरेख में आयोजित की गई, जिसमें फेडरेशन के संविधान एवं नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया गया।

चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही फेडरेशन की नई गवर्निंग बॉडी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से डॉ. आशुतोष पंत को अध्यक्ष, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को महासचिव तथा रमेश सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही गजेंद्र सिंह राठौड़, अशोक कुमार आसेरी एवं डॉ. आदित्य नाग को उपाध्यक्ष, रोहित झालानी और अमित कुमार खंडेलवाल को संयुक्त सचिव तथा अरुण कुमार सिंह, राजनेश कुशवाहा सिंह एवं लक्ष्य पंत को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया।

फेडरेशन के प्रशासनिक, तकनीकी एवं प्रतियोगिता संचालन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। अखिल गर्ग को रेफरी बोर्ड का प्रभारी नियुक्त किया गया, जो अंपायरिंग एवं रेफरी व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप संचालित करेंगे। हर्षित यादव को चयन समिति (Selection Committee) एवं तकनीकी समिति (Technical Committee) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि मोहित शर्मा एवं हितेश शर्मा को चयन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया, जिन्हें पहले से निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार खिलाड़ियों के चयन एवं मूल्यांकन की अहम भूमिका सौंपी गई है। के. के. प्रधान को टूर्नामेंट कमेटी का डायरेक्टर नियुक्त किया गया, जो राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की योजना और निगरानी करेंगे। वहीं अकील अहमद को टूर्नामेंट अरेंजमेंट कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया, जिन्हें प्रतियोगिताओं की व्यवस्थाओं, मैदान, लॉजिस्टिक्स एवं आयोजन प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।

फेडरेशन ने बताया कि बॉक्स क्रिकेट एक आधुनिक एवं संगठित क्रिकेट प्रारूप है, जिसे International Box Cricket Federation (IBCF) द्वारा जारी आधिकारिक Rule Book के अनुसार संचालित किया जाता है। यह खेल सीमित एवं नेट से घिरे मैदान (Box / Enclosed Ground) में खेला जाता है, जिससे खेल तेज़, सुरक्षित और समयबद्ध बनता है। प्रति टीम 11 खिलाड़ी होते हैं, जिनमें से 8 खिलाड़ी मैदान में खेलते हैं और 3 रिज़र्व रहते हैं। सॉफ्ट या टेनिस बॉल के उपयोग से खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है, जिससे यह खेल सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए उपयुक्त बनता है।

IBCF की नियम पुस्तिका के अनुसार बॉक्स क्रिकेट को तीन प्रमुख कैटेगरी में विभाजित किया गया है—Male Category (पुरुष वर्ग), Female Category (महिला वर्ग) और Mixed Category (मिक्स्ड वर्ग)। मिक्स्ड कैटेगरी में पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ियों की भागीदारी अनिवार्य है, जिसमें न्यूनतम 6 पुरुष एवं 5 महिला खिलाड़ियों का होना आवश्यक है। इसका उद्देश्य खेल में लैंगिक समानता, सहभागिता और समावेशिता को बढ़ावा देना है।

नवगठित कार्यकारिणी और समितियों के नेतृत्व में हिंदुस्तान बॉक्स क्रिकेट फेडरेशन का लक्ष्य बॉक्स क्रिकेट को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाना, युवाओं को संगठित खेल मंच प्रदान करना और खेल को पूरी तरह पेशेवर स्वरूप में विकसित करना है। चुनाव की सफलता पर फेडरेशन के सदस्यों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने नवनिर्वाचित नेतृत्व को शुभकामनाएँ दीं और बॉक्स क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *