Amar sandesh दिल्ल। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज दिल्ली में हरियाणा भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्री सुरेंद्र नागर से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात श्री सुरेंद्र नागर के दिल्ली स्थित आवास पर हुई, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे तक गहन चर्चा हुई, जिसमें हरियाणा की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और इसे प्रदेश की संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह भेंट ऐसे समय पर हुई है जब हरियाणा में संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त करने के प्रयास तेज़ किए जा रहे हैं। श्री सैनी और श्री नागर की इस मुलाकात को प्रदेश में भाजपा के भावी कार्यक्रमों और दिशा निर्धारण की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।