दिल्लीराष्ट्रीय

पॉलिटिकल ट्रस्ट पत्रिका द्वारा गांधी दर्शन राजघाट में ‘ त्रिशक्ति सम्मान -2026’ समारोह का भव्य आयोजन

अमर चंद्र
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पॉलिटिकल ट्रस्ट पत्रिका द्वारा गांधी दर्शन राजघाट स्थित बी. एन पांडे सभागार में महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी, ‘त्रिशक्ति सम्मान 2026’ समारोह तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय गोयल (पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार )एवं उपाध्यक्ष (Gandhi Smriti and Darshan Samiti) मौजूद रहे।
इस अवसर पर विजय गोयल ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा प्रतिभाशाली बाल कलाकारों को ‘त्रिशक्ति सम्मान-2026’ से सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप सभी को श्री राम की प्रतिमा, अंगवस्त्र, पौधे तथा प्रशस्ति-पत्र भेंट किए गए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा महिला सशक्तिकरण के बिना किसी भी राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में रिचा पांडे मिश्रा( दिल्ली प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष), निशा झा( पूर्व अध्यक्ष बिहार बाल बिहार अधिकार संरक्षण आयोग) , डॉ नलिनी जोशी (शास्त्रीय संगीत की वरिष्ठ कलाकार), डॉ स्मिता सिंह (उच्च अधिकारी यमुना अथॉरिटी नोएडा), रुचि बंसल (वरिष्ठ वैज्ञानिक आईसीएआर), तथा डॉ रजनीश कुमार (सचिव गांधी समाधि समिती) सुमन शर्मा( निगम पार्षद) मौजूद रहे
कार्यक्रम के दौरान मंचासीन सभी अतिथियो ने महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने प्रेरक विचार व्यक्त किए और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समान अवसर तथा जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। सभी वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। साथ ही उन्होंने इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के लिए निम्मी ठाकुर और आयोजको का आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर रवि शर्मा (हिंदी विभागाध्यक्ष, Sri Ram College of Commerce) ने अपने संबोधन में नारी शक्ति के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं की प्रतिभा, परिश्रम और संवेदनशीलता समाज को नई दिशा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि
ऐसे कार्यक्रम समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुजीत ठाकुर ने भी नारी शक्ति पर अपना प्रभावशाली वक्तव्य दिया।
इस अवसर पर ‘त्रिशक्ति सम्मान-2026’ से कई विशिष्ट महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें Delhi Public School, R.K. Puram से सेवानिवृत्त डॉ. सुधा शर्मा पुष्प, शिक्षाविद् सरिता गुप्ता, भारत सरकार से सेवानिवृत्त नीलम मदान, प्रसिद्ध कार्यक्रम कृषि दर्शन की सूत्रधार कमलेश युदगल तथा Sri Ram College of Commerce की सहायक प्रोफेसर डॉ. राजकुमारी शर्मा प्रमुख रूप से सम्मानित की गई। इन सभी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक, शैक्षिक योगदान के लिए ‘त्रिशक्ति सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अत्यंत प्रभावशाली और गरिमामय ढंग से डॉ.सोनिया सोनम अक्स ने किया। उनके सहज, सुसंस्कृत और प्रभावपूर्ण मंच संचालन ने पूरे कार्यक्रम को एक सुसंगठित और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
कार्यक्रम का स्वागत संबोधन पत्रिका की संपादक निम्मी ठाकुर ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों और मंचासीन गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक स्वागत करते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी साथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
समारोह के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को अत्यंत उल्लासपूर्ण और प्रेरणादायक बना दिया। इस अवसर पर कई प्रतिभाशाली बच्चों और कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘त्रिशक्ति सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। इनमें निष्ठा, आभा, शार्वी मिश्रा, जीवा भारती, आराध्या झा, आरोही झा, अतुल्य झा (गायन) तथा क्रांति (गायन) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
नृत्य प्रस्तुतियों के लिए अनु झा, किरण झा ,सुधा झा ,कल्पना झा ,, रूपा सिंह, सपना, चित्रा गुप्ता, सृष्टि गोयल, काजल सिंह, वंशिता पटवाल तथा सिद्धि पाध्ये को भी सम्मानित किया गया। सभी कलाकारों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनकी प्रतिभा का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में कथक कलाकार पूजा त्रिपाठी तथा रश्मि सिंह के निर्देशन में बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य कार्यक्रमों को दर्शकों ने खूब सराहा।

इस आयोजन को सफल बनाने में नीरा झा कविता सिंह और अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके प्रति मंच से विशेष धन्यवाद प्रकट किया गया।
इस अवसर पर अमर संदेश समाचार पत्र के संपादक अमर चंद्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी प्रेरणा और विकास की आधारशिला है। आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, कला, चिकित्सा और सामाजिक सेवा जैसे प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दे रही हैं। ऐसे आयोजन समाज में महिलाओं और उभरती प्रतिभाओं के योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को प्रेरित करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से जादूगर डॉ. के सी. पांडे, समाजसेवी प्रताप थलवाल, नीरज बवाड़ी तथा महिला समाजसेविका रंजना गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए देश और समाज की मातृशक्ति को नमन किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं और गणमान्य नागरिकों की सहभागिता ने इस आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायक, सफल और यादगार बना दिया।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *