हरियाणा भवन में वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया का भव्य सम्मान समारोह
, भाजपा प्रवक्ता एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली का गर्मजोशी से स्वागत
Amar sandesh नई दिल्ली। हरियाणा भवन में आज वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली और हरियाणा सरकार के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार का संगठन की ओर से विशेष स्वागत किया गया। समारोह में दिल्ली प्रदेश टीम के कई सक्रिय पदाधिकारियों और पत्रकारों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें देवेन्द्र पवार, धर्मेन्द्र भदौरिया, ईश मालिक, स्वतंत्र सिंह भुल्लर, प्रीतपाल सिंह और सुनील परिहार शामिल रहे। सभी को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय, महासचिव नरेंद्र भंडारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र पंवार, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा तथा महामंत्री देवेन्द्र तोमर भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने कहा कि – “पत्रकार समाज की धड़कन होते हैं। उनके प्रयासों से ही लोकतंत्र की आवाज़ और मजबूत बनती है। वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया जैसे संगठन पत्रकारों की आवाज़ को न सिर्फ़ मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उनके अधिकारों की रक्षा और मान-सम्मान बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।”
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के योगदान को सराहना और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक कदम उठाना रहा। समारोह में पारस्परिक संवाद और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।