Amar sandesh पूर्वी दिल्ली।दिल्ली के चित्रा विहार, विकास मार्ग स्थित Aarogya Hospital में गैस्ट्रो स्पेशलाइजेशन सेंटर के माध्यम से पेट और लीवर से संबंधित बीमारियों के इलाज की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक Dr. Umesh Varma के नेतृत्व में मरीजों को पाचन तंत्र और लीवर रोगों की जांच एवं उपचार की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को पेट दर्द, सीने में जलन, पेट में भारीपन या गैस बनना, भोजन निगलने में कठिनाई, जी मिचलाना या उल्टी, एसिडिटी और खट्टी डकार, लंबे समय से कब्ज या दस्त जैसी समस्याएं हो रही हैं तो उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। कई मामलों में मल में खून आना या पेट में अल्सर जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं, जिनका समय पर इलाज बेहद आवश्यक है।
गैस्ट्रो स्पेशलाइजेशन सेंटर में लीवर सिरोसिस और हेपेटाइटिस की देखभाल, पित्त नली की पथरी का उपचार, अल्सरेटिव कोलाइटिस और क्रोहन रोग का इलाज, पीओईएम प्रक्रिया, ईयूएस, ईआरसीपी और एडवांस एंडोस्कोपी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा डायग्नोस्टिक और थेरेप्यूटिक कोलोनोस्कोपी तथा गैस्ट्रो एवं लीवर कैंसर की जांच और उपचार की भी व्यवस्था की गई है।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पाचन तंत्र और लीवर से जुड़ी बीमारियों का समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी है। मरीज अधिक जानकारी या परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर +91 9369 300 300 पर संपर्क कर सकते हैं या अस्पताल के चित्रा विहार, विकास मार्ग स्थित केंद्र पर जाकर विशेषज्ञ से परामर्श ले सकते