उत्तराखण्डराज्य

गन्ना किसानों की समस्या पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने करी ऑनलाइन चर्चा

उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव असम प्रभारी हरीश रावत के द्वारा ऑनलाइन गुड चाय पर चर्चा की गई, जिसमें उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री सुशील राठी ने उत्तराखंड किसान कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भागीदारी की गई ।
इस गुड चाय की चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के द्वारा एवं उत्तराखंड राज्य के विधायक गण पूर्व विधायक गणों के द्वारा चर्चा के दौरान किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया।

इस अवसर श्री राठी ने कहा कि मैआभारी हूं कि आप लोगों ने किसानों की बात को प्रमुखता दी, मेने भी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत के सम्मुख उत्तराखंड राज्य के किसानों के गन्ना के बकाया भुगतान की बात को एवं गन्ने की खेती को बढ़ावा दिए जाने की बात प्रमुखता से उठाई और काफी समस्याओं पर श्री रावत जी से चर्चा की जिस पर हरीश रावत जी के द्वारा निर्देश मिले हैं। कि मैं किसानों की समस्याओं को और ज्यादा अधिक बल के साथ पुरजोर तरीके से उठाने का काम करूं, उत्तराखंड के जन प्रिय नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री महरीश रावत को विश्वास दिलाता हूं कि आगे भविष्य में उत्तराखंड किसान कांग्रेस,राज्य के एक एक किसान के लिए उसकी समस्या को उठाकर उसकी बात सरकार को प्रशासन तक रखेगी

Share This Post:-
Post Views: 35 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *