उत्तर प्रदेशउत्तराखण्डदिल्लीराष्ट्रीय

देवभूमि स्तुतिगान का भव्य लोकार्पण समारोह 29 जून को नोएडा में होगा 

देवभूमि स्तुतिगान को संगीतबद्ध किया उत्तराखंड  के विख्यात संगीतकार राजेंद्र चौहान ने

Amar chand नोएडा।उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को समर्पित एक नई संगीतमय प्रस्तुति “देवभूमि स्तुतिगान” का लोकार्पण आगामी 29 जून 2025 को भव्य समारोह के साथ होने जा रहा है। यह कार्यक्रम सायं 4:00 बजे एन.ई.ए. ऑडिटोरियम, बी-110 ए, सेक्टर-6, नोएडा (निकट नोएडा प्राधिकरण) में आयोजित किया जाएगा।

इस विशेष अवसर पर उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक श्री रोहित चौहान और श्रीमती कल्पना चौहान एवम् हेमा भैंसोड़ा की मधुर आवाज़ में प्रस्तुत इस स्तुतिगान को संगीतबद्ध किया है विख्यात संगीत निर्देशक श्री राजेन्द्र चौहान ने, जो महाकौथिक नोएडा” के संस्थापक भी हैं। इनके निर्देशन में यह स्तुतिगान उत्तराखंड की सांस्कृतिक गरिमा को सजीव करता है।

इस लोकार्पण समारोह में संगीत प्रेमियों को उत्तराखंड की सुरम्य धरोहर और भक्ति भाव से ओतप्रोत लोकसंस्कृति की झलक सुनने को मिलेगी। रिकॉर्डिंग में सागर शर्मा और विजय बिष्ट का सहयोग रहा, जबकि निर्देशन अब्बू रावत एवं छायांकन-संपादन गोविंद नेगी द्वारा किया गया है। कोरियोग्राफी संजीता कुकरेती और शुभम आर्य ने की है।

कार्यक्रम का आयोजन “पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था पंजी.” द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने संगीत व संस्कृति प्रेमियों से इस गरिमामयी आयोजन में सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का अनुरोध किया है।

Share This Post:-
Post Views: 29 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *