Views: 0
बी.एल. संतोष ने किया श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान
रेखा गुप्ता और हर्ष मल्होत्रा ने किया श्रमिकों का अभिनंदन
वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में हुआ समारोह
Amar sandesh नई दिल्लीः।भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश के नवनिर्मित कार्यालय भवन के निर्माण में अपनी निष्ठा, परिश्रम और समर्पण से योगदान देने वाले सभी श्रमिकों के सम्मान में आज “श्रमिक सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने की।
समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने सभी श्रमिक साथियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया और उनके योगदान को पार्टी की सफलता की नींव बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा के इस नए भवन की वास्तविक आधारशिला हमारे श्रमिक साथियों का श्रम है, जो सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने समयबद्ध, मजबूत और सुन्दर निर्माण कार्य के लिए सभी श्रमिकों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट और पत्थर का नहीं, बल्कि श्रम और समर्पण की भावना से बना प्रतीक है।
कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद कमलजीत सहरावत, भवन निर्माण समिति के सदस्य योगेंद्र चंदोलिया, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, सुमन कुमार गुप्ता, कार्यालय मंत्री ब्रजेश राय और अमित गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समापन के दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली भाजपा का यह नया भवन संगठन की नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और प्रतिबद्धता का प्रतीक बनेगा, जिसमें श्रमिकों का योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
Related